फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा

Sun, 20 Sep 2015 11:17 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुरवा बस अड्डे के पास स्थित रिटायर्ड फौजी के झाले पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों को देखकर रिटार्यड फौजी और उसके परिवार वालों ने शोर मचाते हुए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। अपने को घिरता देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

दुर्गापुरवा बस अड्डे के उत्तर तरफ रिटायर्ड फौजी करतार सिंह का झाला है। शनिवार की शाम करीब नौ बजे परिवार के सभी लोग खा पीकर सोने जा रहे थे। करतार सिंह के बेटे रेशम सिंह ने छत पर चढ़कर इधर उधर देखा कि कुछ लोग नकाब बांधकर घर की ओर तेजी से आ रहे हैं। उसने अपने पिता करतार सिंह को आवाज लगाई। शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों पर करतार सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां पर दुर्गापुरवा, नंदापुरवा, साधू पुरवा, दुबहा, खैरहनी, बिहारी पुरवा, लुधौरी समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। एसओ डीके यादव मय फोर्स समेत मौके पर पहुंचकर चोरों तरफ से घेरा बंदी की, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए करीब दो घंटे तक घमासान चलता रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें