फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरेली में विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला है। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता और एसओ बृजेंद्र सिंह ने मौके पर शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सरेली गांव निवासी अरविंद मिश्रा उर्फ गौतम की शादी दो साल पहले गोंडा जिले की रहने वाली 24 वर्षीय रूपरानी के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम को रूपरानी का शव उसके ही कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला, जिसे देखकर पति समेत परिवार के अन्य लोगों में  कोहराम मच गया। सूचना पाकर मृतका के परिवार वाले गांव पहुंचे। गोंडा जिले के बूढ़ादेवर गांव निवासी मृतका के भाई गिरधारी लाल ने दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें