फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ा धन निकालने का लालच देकर तांत्रिक ने डेढ़ लाख ठगे

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

गड़ा धन निकालने का लालच देकर एक तांत्रिक ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से गांव बेलाटापार निवासी रंजीत कुमार से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

गांव बेलाटापर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसकी नौगवां से चौरा जाने वाले मार्ग पर खाली जमीन पड़ी है, जिस पर दीपावली से पहले वह मकान बनवाने जा रहा था। इसी बीच गांव बनघुसरी निवासी दो युवक एक तांत्रिक को साथ लेकर उसके पास आए और इधर उधर की बातें करने लगे। कुछ देर बाद आरोपी बोले कि यहां मकान बनाकर गलती कर रहे हो। तुम्हारी जमीन के अंदर काफी धन गड़ा है। वह ठगों के झांसे में आ गया और 26 अक्तूबर को एक बीघा जमीन बेचकर आरोपियों को धन निकलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दे दिए। अगले दिन रात करीब 11 बजे पूजा पाठ कर उसकी जमीन में से एक हांडी निकाली और उसे रंजीत को दिया और कहा कि इसको सात दिन के बाद खोलना। जब आठवें दिन हांडी को खोलकर देखा गया तो उसमें सोना चांदी की जगह मिट्टी निकली। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने जब आरोपियों से पैसा वापस मांगा तो देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें