फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खमरिया।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया मार कर लटकाने का आरोप 
विज्ञापन

थाना ईसानगर के ग्राम गंगान निवासी विनोद भार्गव की 22 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे में फांसी से लटकी मिलीं। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव गंगान निवासी विनोद भार्गव की पत्नी सुनीता देवी संदिग्ध हालात में घर में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे फांसी से लटकी मिलीं। जिससे घर में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग भी मौके  पर पहुंच गए। गांव सेखनापुर निवासी कृष्ण भार्गव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुनीता देवी की शादी तीन साल पहले गांव गंगान निवासी विनोद भार्गव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीटकर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका का एक पांच माह का बच्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें