फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का चूना लगाकर फाइनेंस कंपनी फरार

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रुपये डबल - फोटो : Desk
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर संचालक ने धमकाया
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
शहर में एक फाइनेंस कंपनी संचालक लोगों से लाखों रुपये ठगकर फरार हो गया। पीड़ित जमाकर्ताओं ने जब कंपनी संचालक से रुपये मांगना शुरू किया, तो आरोप है कि उसने लोगों को जान-माल की धमकी दी। इस मामले में एक पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
मितौली निवासी भूपेश कुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शहर में राजापुर मंडी रोड पर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में छह लाख रुपये लोन लेने के लिए जनवरी 2016 में आवेदन किया था। कंपनी के मैनेजर ने गारंटी के तौर पर मकान के कागज लेकर जांच पड़ताल की। आरोप है कि इसके बाद कंपनी मैैनेजर ने बतौर कमीशन 26500 रुपये लिए, जो कि वादी ने एसबीआई के खाते से चेक के जरिए दिए। इसके बाद वादी लोन लेने के लिए तीन महीने तक कंपनी के चक्कर काटता रहा, जहां कुुछ दिन बाद भुगतान का आश्वासन दिया गया। मैनेजर ने 16 जून को चेक देने का वायदा किया, जब वादी चेक लेने आफिस पहुंचा तो वहां से आफिस गायब हो चुका था। गाढ़ी कमाई के रुपये वापस मांगने के लिए भूपेश ने मैनेजर के नंबर पर फोन किया, तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी तरह सीतापुर के हरगांव निवासी रामनरेश, मेला मैदान निवासी राजेश मौर्या, पलिया निवासी लखविंदर सिंह और लगुचा निवासी राममनोहर भी इस फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी का शिकार हुए हैैं। 
विज्ञापन


करोड़ों रुपये हड़पकर भाग चुकी है एमबीके
वर्ष 2015 में कोलकाता की कंपनी एमबीके लिमिटेड के लोगों का करोड़ों रुपये हड़पकर भागने का मामला सामने आ चुका है, जिसमें एक महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसमें एक आरोपी जेल भी जा चुका है, लेकिन कोलकाता में बैठे कंपनी के आकाओं को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है और न ही लोगों का पैसा वापस मिल पाया है। 
विज्ञापन


लोगों को ऐसी फ्राड कंपनियों सावधान रहना चाहिए। कंपनी के फरार होने की शिकायत मिली हैै, जिसकी जांच कराई जा रही हैै। साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
-एसपी उपाध्याय, शहर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें