फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत 

Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
विज्ञापन
नोएडा में आग में खाक एक्सपोर्ट कंपनी - फोटो : ANI
विज्ञापन
मायके वालों का है दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप 
विज्ञापन

गांव सिकटिहा निवासी बबलू सिंह की 23 वर्षीय पत्नी अंशिका की घर के अंदर संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की ओर से पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव बबौना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंशिका की शादी थाना ईसानगर के गांव सिकटिहा निवासी बबलू सिंह के साथ 13 जुलाई 16 को की थी। पति और ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। पुत्री ने प्रताड़ना की शिकायत मायके में की, जिस पर उसके ससुराल वालों को समझाया बुझाया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी, जिससे पुत्री अंशिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुत्री की मौत के दो घंटे बाद घर वालों ने मौत की सूचना दी। जिस पर वे लोग जब मौके पर पहुंचे तो उसकी पुत्री मृत पड़ी हुई थी। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति, सास, मोहित, मोहित की पत्नी, दीपू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें