तीसरे दिन बालिका की हालत में हुआ सुधार
नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी अमरजीत, उसकी पत्नी परमजीत कौर की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने दोनों का विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस इसे परीक्षण के लिए भेजेगी। उधर अस्पताल में भर्ती दंपति की पुत्री मंदीप कौर की हालत में काफी सुधार आया है।
बतादें कि 23 जनवरी की शाम को मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और छह वर्षीय पुत्री मंदीप कौर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिला अस्पताल में दंपति की मौत हो गई थी, जबकि पुत्री सीएचसी में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। उधर एक साथ परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगडने और दंपति की मौत किसी के गले नहीं उतर रही है। लोग घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक ऐसे कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, जिससे मौत की वजहों के बावत कुछ कहा जा सके।