कोतवाली सदर क्षेत्र में गुरुवार को पतंग उड़ाते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली सदर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामगोपाल का 18 वर्षीय पुत्र दीपक गुरुवार को सुबह 10.15 बजे कांशीराम कॉलोनी के पास पंतग उड़ा रहा था तभी वह मैलानी से ऐशबाग जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।