फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Mar 2015 09:16 PM IST
महेवागंज खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे कस्बे में जमीनी विवाद में दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनाें युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बबलू गुप्ता शनिवार शाम ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था। किसी तरह ट्रैक्टर का पहिया पड़ोसी के खेत की मेड़ पर चढ़ गया। यह देख खेत स्वामी ने विरोध किया। इस पर दोनाें में कहासुनी बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें बबलू और स्वर्गीय मैकू का पुत्र वकील दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बबलू की चोट गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।

लेनदेन को लेकर विवाद, सिर फोड़ा
तिकुनियां। ग्राम खमरिया कोइलार निवासी किराना दुकानदार शैलेंद्र का गांव के ही एक युवक से लेनदेन के हिसाब को लेकर मारपीट हो गई, जिससे उसका सिर फूट गया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम खमरिया कोईलार निवासी शैलेंद्र ने बताया कि गांव के दो युवक प्रमोद और राजबहादुर उसकी दुकान पर सौदा लेने आए थे। इस बीच लेनदेन के हिसाब करने पर नाराज हो गए और उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर शैलेंद्र को मेडिकल के लिए निघासन सीएचसी भेजा है। इस बाबत कोतवाली के उपनरीक्षक रामचंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

दबंगों ने युवक का सिर फोड़ा
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में छेड़खानी के विरोध की रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने सदर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह घर पर था। तभी कुछ दबंगों ने धावा बोल दिया। डंडे और बेल्ट से सुशील और उसके पुत्र शुभम को जमकर पीटा। पिटाई से सुशील का सिर फट गया, जबकि शुभम को भी काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें