फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल

Sun, 08 Mar 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला(पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग—73 पर बिल्ला—मट्टावाला गांव के बीच नदी के पुल के पास शनिवार रात को किसी वाहन की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


एसएचओ चंडी मंदिर अरविंद कुमार ने बताया कि फोर्ड आईकोन कार में तीन युवक मट्टावाला की तरफ से पंचकूला की ओर जा रहे थे, जैसे ही वे बिल्ला—मट्टावाला के बीच मार्ग पर स्थित नदी के पुल के नजदीक पहुंचे तो रात के अंधेरे में पंचकूला से आ रहे किसी बड़े वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर से कार सड़क से उतरकर पलट गई और कार सवार रोबिन (27) निवासी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कार चालक रजत गुप्ता निवासी सेक्टर—15 पंचकूला और सुमित निवासी यमुनानगर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से बड़ी मशक्कत से उन्हें कार से बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रोबिन को मृत बताया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें