फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी का सर फोड़ा

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटने गई टीम और उपभोक्ता में झगड़ा
विज्ञापन

कस्बे में एक बकाएदार का कनेक्शन काटने गए जेई अमित भारद्वाज की टीम और उपभोक्ता के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। इसमें एक संविदा कर्मी का सिर फूट गया, जिसके बाद थाने पहुंचकर जेई ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन

जेई अमित भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गुप्ता कालोनी में 62 हजार के बकाएदार सुधाकर नाथ का बिजली कनेक्शन काटने के लिए टीम के साथ गए थे। पोल के पास टीम और सुधाकर नाथ के गाली-गलौज हुआ, जिसके बाद हाथापाई होने लगी। बीच बचाव के लिए संविदा कर्मी पुष्पेंद्र कुमार आगे बढ़ा, जिस पर मीटर से हमला किया गया। इससे पुष्पेंद्र का सिर फट गया। इसके बाद टीम मौके से भागकर सीधे थाने पहुंची, जहां आरोपी सुधाकर नाथ समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें