फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर चोरी करने वाले ड्राइवर-कुक गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अहिंसा खंड में एनआरआई के फ्लैट में चोरी करने वाले ड्राइवर और कुक को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी की गई कार, 20 लाख की हीरे, सोने-चांदी की ज्वैलरी, 1750 पाउंड, 82 हजार रुपये, दो लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, दो वीजा पत्र, दो घड़ियां और आईपैड आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन



एसएसपी दीपक कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए चोरों में ड्राइवर पूरन और कुक मोनू हैं। दोनों चंदौसी के रहने वाले हैं। इन्हें एक सूचना पर रविवार रात कनावनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इन्होंने चोरी की गई ज्वैलरी शक्तिखंड-4 में नहर के किनारे गड्ढे में दबा दी थी।

चोरी किया कुछ सामान पूरन ने संभल में अपनी बहन के यहां रखवा दिया था, जिसे बरामद करने के लिए एक टीम रवाना की गई है। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार को संभल में लावारिस हालत में छोड़ दिया था। दोनों पिछले काफी समय से एनआरआई के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


एनआरआई इन पर भरोसा करते थे, जिसका फायदा उठाकर इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।बता दें कि 19 अक्तूबर को एनआरआई जयप्रकाश गुप्ता के शिप्रा कृष्णा विस्टा स्थित फ्लैट  से उनका ड्राइवर और कुक करीब 30 लाख की ज्वैलरी और कार आदि सामान चोरी कर ले गए थे। अलीगढ़ के रहने वाले जयप्रकाश परिवार के साथ यूके में रहते हैं।

वह निजी कंपनी से डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं, उनके बेटे विवेक यूकेमें सर्जन हैं। इनका परिवार साल में एक बार इंडिया आता है। सोसायटी की लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों आरोपी सामान ले जाते दिख रहे थे। पुलिस तभी से इनकी तलाश में जुटी थी।

वारदात केबाद एनआरआई जयप्रकाश ने एसएसपी से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर खुलासा नहीं हुआ तो वह फिर इंडिया नहीं आएंगे। एसएसपी ने उन्हें जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था।एसएसपी ने बताया कि एनआरआई परिवार के तीनों पासपोर्ट चोर ले गए थे। इससे परिवार ज्यादा आहत था।

एनआरआई ने एक मीडियाकर्मी के जरिए उनसे फोन पर उनसे बात की थी। पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिल गई थी, लेकिन उनका पुलिस वेरिफिकेशन न होने के कारण उनकी लोकेशन मिलने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने एसपी सिटी और सीओ इंदिरापुरम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

तीन टीमों का गठन कर दबिश दी गई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वारदात का खुलासा करने पर एनआरआई परिवार ने भी पुलिस भी प्रशंसा की है।

दिवाली बाद किराएदारों-कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
दिवाली के बाद पुलिस किराएदारों और कर्मचारियों का वेरिफिकेशन कराने के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान का नाम ‘अपने पड़ोसी को जानिए’ रखा गया है। बता दें कि पिछले दिनों नोएडा में छह नक्सली पकड़े गए थे। इसी केमद्देनजर यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें