फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार युवक को जंगल में फेंका

Thu, 09 Jul 2015 06:51 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की दिल्ली-पलिया बस से आ रहे जहरखुरानी के शिकार एक युवक को स्टाफ ने मैलानी सेंक्चुरी के जंगल में सड़क  किनारे फेंक दिया। बाद में पुलिस की सूचना पर उसके ससुराल वालों ने उसे यहां निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के थाना बरहज के ग्राम मठिया मगहरा निवासी नेपाल राजभर की यहां मैलानी में मोहल्ला धर्मशाला निवासी उमा शंकर के यहां ससुराल है। वह दिल्ली से बुधवार की शाम दिल्ली-पलिया बस से मैलानी के लिए चला और रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। इसके बाद बस स्टाफ उसे बेहोशी की हालत में भीरा रोड पर जंगल में फेंक कर चला गया। बृहस्पतिवार को वन बैरियर के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देख वनकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस को उसने अर्द्धबेहोशी में अपनी ससुराल का पता बताया। सूचना पर उसके ससुरालवाले वहां से ले आए और यहां एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आ सका था। जहरखुरानो ने उसकी सारी जेबें खंगाल लीं। उसने रास्ते में लस्सी पिलाने की बात भी बताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें