थाना क्षेत्र फरधान में एक स्कूल बस जेसीबी मशीन से टकरा गई। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार तीन बच्चे बाल-बाल बचे हैं।
थाना क्षेत्र फरधान में बुधवार को नेशनल पब्लिक स्कूल की बस सुबह लगभग 7.30 बजे लखनापुर से तीन बच्चे लेकर गौरिया तथा नैनेपारा गांव में और बच्चों को लेने जा रही थी। रास्ते में बस बेहजम-मैगलगंज मार्ग पर गांव तकिया के पास एक जेसीबी मशीन से टकरा गई। घटना में बच्चे बाल-बाल बच गए जबकि चालक घायल हो गया है तथा बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।