फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 24 May 2015 11:13 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लालपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान  मौत हो गई। मृतका के भाई ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंाव लालपुर निवासी अतरसिंह की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी की हालत शनिवार शाम को अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उपचार के लिए उसे सीतापुर जिला अस्पताल ले गए जहां रात लगभग 11.00 बजे उसकी मौत हो गई। पास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पिंकी के मायके वालों को दी।  मायके वालों की सूचना पर सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ रामअवतार यादव मौके पर पहुंचे मृतका के भाई रामअवतार ने पुलिस को तहरीर देकर पीट-पीटकर पिंकी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई रामअवतार ने पुलिस को बबताया है कि पिंकी का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व लालपुर निवासी अतर सिंह के साथ हुआ था। पिंकी को कोई संतान नहीं हुई इसके लिए ससुराल के लोग अक्सर पिंकी को प्रताड़ित किया करते थे। रामअवतार ने ससुराल वालों पर पिंकी की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ रामअवतार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें