गन्ने के खेत में पानी लगा रहे पिता पुत्र पर कुछ लोगों ने चाकू और बांके से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी पिता पुत्र को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज की है जिससे लोगों में गुस्सा है।
क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी रामासरे अपने पुत्र पैकरमा के साथ शानिवार की शाम चार बजे अपने गन्ने के खेत में इंजन से पानी लगा रहे थे कि तभी गांव के ही कुछ लोगोंन ने उनको वहां आकर गाली देना शुरू कर दिया। जब पिता और पुत्र ने इसका विरोध किया तो उन्हाेंने दोनो पर चाकू और बांके से हमला कर दिया। इसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए यह देख आरोपी वहां से भाग निकले। दोनों जख्मी वहीं पड़े रहे जब घरवालों को खबर हुई तो वह वहां पहुंचे और उनको पीएचसी पर इलाज के लिए ले गए। मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने जख्मी पिता पुत्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी हरिकिशोर, परशुराम, अजुद्धी अािद के खिलाफ महज एनसीआर में दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। इससे लोगों में गुस्सा है।