लूट के दौरान हत्या की निंदा की, ढांढस बंधाया
पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह के साथ लूटपाट और उनके चाचा गंगा सिंह की हत्या के मामले में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सपा प्रत्याशी आरए उस्मानी, एमएलसी आनंद भदौरिया और राज्य महिला आयोग की सदस्य असमां सिद्दीकी दल बल के साथ गांव केहुआं पहुंची और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
एमएलसी आनंद भदौरिया ने डीएम से किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए दिलाने और पुवायां रोड पर ग्राम मगरेना के पास पुलिस चौकी बनवाने का आश्वासन दिया। आरए उस्मानी से वार्ता कर घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजने को कहा। इस मौके पर कार्तिक तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, सगीर आलम सिद्दीकी, उमेश श्रीवास्तव, दिलीप यादव वैदा, सुरेश यादव, रामपाल यादव, आशीष रस्तोगी, गौरव पाठक, गुड्डू, अब्बास नकवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य असमां सिद्दीकी ने भी गांव केहुआं जाकर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।