फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग के बीच चली गोली, छात्र की मौत

Fri, 25 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/कुकरा।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजे पर डांस करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

लोगों ने कहा, नशे में आरोपी कर रहा था फायर
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर धुना
थाना मैलानी के गांव मदरायां में होली के हुड़दंग के बीच डीजे पर डांस के दौरान चली गोली गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पिटाई के कारण गंभीर घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मदरायां में होली के कारण गुरुवार को युवा डीजे पर डांस कर रहे थे। गांव का ही कक्षा आठ का छात्र विशाल गौतम (13) किराना दुकान के खोखे पर खड़ा डांस देख रहा था। इस बीच भीरा थाना क्षेत्र पुलिस चौकी बिजुआ के गांव त्रिकौलिया निवासी सोनू गौतम ने डीजे पर डांस करते समय ही नशे में धुत होने के कारण तमंचे से हवाई फायर करने का प्रयास किया। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक एसएन द्विवेदी के अनुसार नशा अधिक होने के कारण फायर हवाई न होकर सामने चल गई जो विशाल के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण विशाल को लेकर अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने के कारण ग्रामीणों ने सोनू को पकड़कर उसकी खासी धुनाई कर दी। यह माजरा देख सोनू के साथ रिश्तेदारी में आए गांव के ही परमजीत, शिवकुमार गौतम अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर कुकरा, बांकेगंज चौकी इंचार्ज और मैलानी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोनू को हिरासत में लेकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी कर उसे जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने विशाल के शव को सीज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर  हिरासत में लिए गए सोनू के दोनों साथियों की तलाश शुुरू कर दी है। इस घटना से गांव में त्योहार पर मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर डांस के दौरान नशे की हालत में फायरिंग करने से छात्र को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में गैर इरादतन हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को तमंचे समेत पकड़ा गया है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसका चालान भेजा जाएगा।
-अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव, सीओ-गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें