फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर उड़ाया हजारों का सामान

Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
बड़ागांव मार्ग पर हुई वारदात
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
कस्बे के बड़ागांव रोड पर एक मकान में चोरों ने नकब लगा दी और हजारों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामस्वरूप का बड़ागांव रोड पर मकान है। सोमवार रात रामस्वरूप पत्नी और बच्चों सहित मकान में सो रहा था। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगा दी और कमरे के अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से समेत अन्य सामान कमरे से निकाल कर कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में ले गए। जहां बक्सों को ताला तोड़कर सामान खंगाल लिया। घटना की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह सुबह सोकर उठे। मकान से कुछ दूर खेत की मेड़ पर सामान बिखरा पड़ा मिला। गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन दिन पहले भी चोरों उसके मकान में घुसने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें