फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत

Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
थाना खीरी, फरधान और मोहम्मदी क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं, मरने वालों में एक युवक शाहजहांपुर का
विज्ञापन

 जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति, उसके तीन बच्चे और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

थाना धौरहरा के गांव परसा निवासी मेहराज शुक्रवार को अपनी 30 वर्षीय पत्नी गुलनाज और तीन बच्चों सिराज, शाहिल और अलीसा को बाइक पर बैठाकर सीतापुर जिले के हरगांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। सीतापुर हाईवे पर ओयल चौकी क्षेत्र में जिंद बाबा की मजार के निकट पीछे से रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गुलनाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और उसके तीनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर दूसरा हादसा गुरुवार की शाम मोहम्मदी क्षेत्र में हुआ। शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रक्सा निवासी 60 वर्षीय श्यामसुंदर शर्मा अपने पुत्र सुरेश कुमार के साथ साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे श्यामसुंदर और कोतवाली मोहम्मदी के गांव गोखन निवासी बाइक चालक चक्रपाल तथा बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने श्यामसुंदर को जिला अस्पताल, जबकि बाइक चालक चक्रपाल व उसके साथी को शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा था। श्यामसुंदर की जिला अस्पताल खीरी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घायल बाइक चालक चक्रपाल ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को ही थाना फरधान क्षेत्र में खचांची पुरवा के पास अज्ञात कार ने साइकिल सवार गांव खचांची पुरवा निवासी 45 वर्षीय पूरनलाल को टक्कर मार दी, जिससे पूरनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें