फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एकड़ गन्ना जला  जला, युवक झुलसा 

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव डभौरा में गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब चार एकड़ गन्ना जल गया। आग बुझाने की कोशिश में एक युवक भी झुलस गया। झुलसे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। फायर ब्रिगेड सूचना देने के बाद भी नही पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली पसगवां क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी शिवकुमार उर्फ गुड्डू  के गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ देर में आग पड़ोस के विनोद उर्फ पप्पू और हरनारायण के खेत तक फैल गई। आग लगने की खबर पाकर गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों समेत शिवकुमार का भाई बृजकिशोर भी मौके पर गया और सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की चपेट में आकर बृजकिशोर के पैर झुलस गए। झुलसे युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। आग से शिवकुमार का चार बीघा, हरनारायण का आठ बीघा और विनोद उर्फ पप्पू का दस बीघा गन्ना जल गया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें