मोहल्ला अर्जुनपुरवा में बाट-माप विभाग के कर्मचारी के घर रविवार की रात
शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर फ्रिज, वाशिंग मशीन और बाइक
जल गई। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी भी झुलस गए।
मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी राजेश श्रीवास्तव के घर रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोए हुए थे। तभी रात करीब साढ़े 10 बजे बरामदेे में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें फ्रिज, वाशिंग मशीन, बाइक जल गई। धुआं जब कमरे में पहुंचा, तो परिवार वालों को जानकारी हुई। आननफानन में गृहस्वामी ने सभी को कमरे से बाहर निकाला। मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए और लोगों के प्रयास से आग पर काबू किया गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर गृहस्वामी राजेश झुलस गए।