फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति और दो मासूम बच्चों की मौत से दहल उठा शुक्लापुर

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली-बरेली हाईवे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत का मामला
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहा थे, हादसे से परिवार में मातम छा गया
दिल्ली-बरेली मार्ग पर धनेटा गांव के पास हुए हापुड़ डिपो की बस के वॉल्वो में टक्कर मारने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मोहम्मदी का मोहल्ला शुक्लापुर में मातम छा गया। यहां बता दें कि इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई।
कस्बे के शुक्लापुर निवासी महबूब (40) उनकी पत्नी नूरजहां (39), बेटी सिदरा (5) एक साल का मासूम बेटा अमान की सड़क हादसे में मौत की और 12 वर्षीय रुसदा, आठ वर्षीय अरमान, चार वर्षीय अदनान के घायल होने की खबर से पूरे खानदान में मातम छा गया। यह दिल्ली से अमीरनगर तक चलने वाली प्राइवेट बस से दिल्ली से घर वापस आ रहे थे। हाईवे पर धनेटा गांव के पास बस खराब हो गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि प्राइवेट बस में अपने परिवार सहित बैठे महबूब, उनकी पत्नी नूरजहां, पुत्री सिजरा तथा सबसे छोटे पुत्र अयान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान, अदनान और पुत्री रूसदा सहित 50 सवारियां घायल हो गए। घायलों का बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महबूब के कुनबे के हादसे में मरने की खबर जब उसके परिवार के अन्य लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग उनके घर पर जुट गए। जिसने सुना वही सन्न रह गया। घर पर मौजूद उसके बूढ़े बाप जहीर खां को आसपास के लोग ढाढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली में सिलाई कर परिवार का चलाता था खर्च
महबूब खां दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसने अपना पुराना मकान बेच कर पुवायां रोड पर दूसरा मकान खरीदा था। इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया। कर्ज चुकता करने के लिए दो महीने पहले वह परिवार सहित दिल्ली चला गया और वहां सिलाई का काम करने लगा। जहां से वह वापस अपने घर आ रहा था तभी यह हादसा हो गया।

हफ्ते भर पहले पांच लोगों की जा जुकी है जान
24 दिसंबर को क्षेत्र के गांव बिचपरी में भी एक परिवार के पांच लोगों की आंवला जंगल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 15 दिन के अंदर क्षेत्र में दूसरा बड़ा हादसा होने से लोग खासे दुखी हैं।

मृतकों के परिवार वालों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे नेता
मोहम्मदी। सड़क हादसे में कस्बे के जहीर खां के पुत्र महबूब, बहू नूरजहां तथा दो बच्चों की मौत की खबर सुनकर कई नेता उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा ने घर जाकर महबूब के वालिद जहीर खां से मिलकर अफसोस जताया तथा उन्हें ढाढ़स बंधाया।
इस दौरान उनके साथ स्पर्श मेहरोत्रा, शिवम राठौर, डी के गुप्ता, सौरभ गुप्ता, ज्योतिर्मय बरतरिया, अव्वास नकवी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, श्याम किशोर अवस्थी, करन यादव,  रंजीत वर्मा सहित तमाम लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन


बस का पहले भी हो चुका है चालान
अमीरनगर से दिल्ली को चलने वाली इस प्राइवेट लग्जरी बस का कुछ दिन पूर्व कोतवाली के एसएसआई तौसीफ खां ने कागजात पूरे न होने के कारण चालान कर दिया था। बाद में सीओ कार्यालय में जुर्माना जमा हो जाने पर बस को छोड़ा गया। इस प्राइवेट बस से क्षेत्र के कई लोग किराया कम होने के कारण तथा सामान लाने ले जाने की सुविधा होने के कारण यात्रा करते हैं। यहीं नहीं खीरी जिले में कई जगहों से दिल्ली और लखनऊ के लिए प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं जिसकी जानकारी प्रशासन तथा रोडवेज के अधिकारियों को होने के बावजूद इन पर रोक नहीं लग पा रही है। राजस्व का लाखों रुपये का नुकसान कर बस मालिक अपनी जेबें भरने में मशगूल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें