फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को बंधक बनाकर दो घरों से लाखों की लूट

Wed, 09 Sep 2015 10:54 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इटैया गांव में असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक-एक कर दो घरों के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाकर गांव वालों ने वहीं प्रदर्शन और नारेबाजी की। इधर पुलिस का कहना है कि यह डकैती नहीं चोरी है और पीड़ित ने उन्हें चोरी की तहरीर दी है जिस पर मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन

इटैया निवासी विमलपाल का आरोप है कि उसके घर बीती रात डेढ़ बजे करीब नौ असलहाधारी नकाबपोश बदमाश घुस आए। उसे और उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने बक्शे और अन्य स्थानों पर रखे सोने की झुमकी, मांग टीका, नथुनी, गले की मटर माला, एक जोड़ी टप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, 15 जोड़ी बिछिया, 25 सौ की नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विमल की शादी अभी कुछ महीने पहले ही हुई थी। बताया गया है कि इसके बाद बदमाश प्रहलाद कुमार के घर घुसे और बाहर सो रहे उसके पिता जगरू को बंधक बनाकर भीतर आवाज दिलवाई जिससे पुत्र ने दरवाजा खोल दिया और फिर बदमाश भीतर घुस गए। उन्होंने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया और बक्शे खोलकर उसमें रखे सोने के कुंडल, नथुनी, मोबाइल, पायल, कमर बिछुआ, हसियां, टार्च, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। बंधक खिड़की की जाली को फाड़कर बाहर आए और लोगों को जानकारी दी। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गश्त न होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस बाबत एसओ केपी सिंह ने बताया कि यह डकैती नहीं चोरी का मामला है। तहरीर भी चोरी की मिली है जिस पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें