फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में बुजुर्ग पूर्व प्रधान की पीटकर हत्या      

Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
‌हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
    
धौरहरा के गांव खेसवाही का मामला      
गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज      
 

कोतवाली क्षेत्र के खेसवाही गांव में जमीनी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। परिवार वाले पूर्व प्रधान को बेहोशी की हालत में रमियाबेहड़ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिवार वाले शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।       
विज्ञापन

खेसवाही निवासी एवं नैनापुर के पूर्व प्रधान 70 वर्षीय सरस्वती प्रसाद तिवारी का जमीनी विवाद गांव के ही कुछ लोगों से चल रहा था। शनिवार को आरोपी पक्ष विवादित जमीन पर निर्माण करने लगा, जिसकी जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने विरोध किया। जमीन का फैसला कराने के लिए वह अपने परिवार के सोनू तिवारी को बुलाने घर जा रहे थे, तो पीछे से आए जगदंबा, ओम प्रकाश और कैलाश ने पूर्व प्रधान की लात घूसों से पिटाई कर दी। इससे बेहोश होकर पूर्व प्रधान सरस्वती प्रसाद वहीं गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सोनू तिवारी की मदद से परिवार वाले बेहोश पूर्व प्रधान को सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जगदंबा, ओम प्रकाश और कैलाश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग की पिटाई से मौत की खबर जिसने भी सुनी वही सन्न रह गया। घदटना से पूरे गांव में शोक छा गया। बुजुर्ग की मौत से परिवार वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन      
तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं।       
दिनेश कुमार यादव, एसएसआई       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें