फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो मरे

Tue, 22 Sep 2015 11:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इन लोगों में एक महिला समेत दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव मक्कागंज निवासी 30 वषीय सुरेंद्र पाल ने सोमवार की दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों ने जानकारी पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर शाम सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैै। मैगलगंज क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी 18 वर्षीय संगीता देवी ने सोमवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात को उसने दम तोड़ दिया। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ममरी निवासी मोहम्मद छोटन्ने की पत्नी 22 वर्षीय शबनम ने मंगलवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें