फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने से मना किया तो गोली से उड़ाया

Fri, 04 Dec 2015 09:36 PM IST
खमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंगपुर में वोट देने से मना करने पर प्रधान प्रत्याशी समर्थकों ने एक युवक की पहले पिटाई की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। फायरिंग में छर्रे लगने से गांव के ही दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिरसिंगपुर निवासी दरबारी लाल वर्मा के 35 वर्षीय बेटे लक्ष्य कुमार उर्फ बड़कन्ने की गांव में परचून की दुकान है। शुक्रवार की शाम 6.30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी प्रधान प्रत्याशी के समर्थक उत्तम वर्मा अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर वोट मांगने पहुंचे। लक्ष्य कुमार ने यह कहते हुए वोट देेने से मना कर दिया कि वह किसी दूसरे प्रत्याशी का समर्थक है।
आरोप है इस पर उत्तम वर्मा से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो उत्तम और उसके साथियों ने लक्ष्य कुमार को दुकान से खींचकर पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह वह उन लोगों से छूट कर भागा तो हमलावरों ने घेरकर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से लक्ष्य कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान छर्रे लगने से गांव के ही रमाकांत अवस्थी और बुद्घिलाल भी घायल हो गए। फायरिंग होते देेख गांव में अफरातफरी मच गई। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि परिवार वाले उत्तम वर्मा समेत छह लोगों पर वारदात को अंजाम देने की बात कह रहे हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें