फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में करंट उतरने से एक की मौत

Sat, 02 Jul 2016 10:43 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला तीर्थ निवासी एक व्यक्ति की पानी में करंट उतरने से मौत हो गई है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मिल डायवर्जन रोड और तीर्थ की चूड़ी वाली गली में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सुबह कृष्ण कुमार (55) चूड़ी वाली गली में अपने घर से निकलकर जैसे ही पानी में घुसे, उन्हें पानी में उतरे बिजली के करंट का झटका लग गया। पास के लोगों ने उन्हें पानी में गिरते देखा, तो वह लोग भी पानी में उतरे, उन्हें भी करंट का झटका लगा। लोगों ने हाइडिल फोन कर विद्युतापूर्ति बंद कराई। मोहल्ले के शिवकुमार बाजपेयी पिंटू, अमित त्रिपाठी, दीपक बाजपेयी, प्रमोद सक्सेना, पवन दीक्षित, निर्दोष बाजपेयी आदि ने कृष्ण कुमार को बरसते पानी में ठेलिया पर लादकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि कृष्ण कुमार मंद बुद्धि थे। उनके बचपन में ही उनके माता पिता गुजर गए थे। परिवार के लोगों ने उनसे कोई सरोकार नहीं रखा, वह लोगों के आश्रय पर जीवनयापन करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कुकरा रोड पर वर्षा और तेज हवा से शीशम का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे शीशम के पेड़ सहित तार जमीन को छूने लगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें