फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद दलित किशोरी की गला घोंटकर हत्या

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला शव, उसी के दुपट्टे से ली जान
विज्ञापन

गांव के ही तीन युवकों पर मुकदमा, घर से मिले फरार
थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह शौच के लिए खेत पर गई 17 वर्षीय एक दलित किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। लड़की के घर वालों के मुताबिक जब वे तलाश कर रहे थे तो उन्होंने गन्ने के एक खेत से तीन युवकों को बाहर निकलते देखा था। ये तीनों गाव से फरार हैं। इसी के आधार पर किशोरी के भाई ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
किशोरी के भाई ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उसकी बहन शौच के लिए गई थी। जब वह करीब आधे घंटे तक नहीं लौटी तो चिंता हुई। तलाशी के दौरान घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खाली पड़े खेत की मेड़ के पास पानी भरा हुआ लोटा दिखा। कुछ अनहोनी की आशंका पर परिवार वालों ने किशोरी को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। आगे बढ़े तो गन्ने के एक खेत में ही किशोरी का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर दुपट्टा कसा था और मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर निचले वस्त्र नहीं थे। इससे पूरी घटना समझ में आ गई और कुछ देर पहले ही खेत से बाहर निकलते देखे गए गांव के ही सोनेलाल गौतम, कलीम और राजेश पर शक गहरा गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ आंनद कुमार शाही और फिर एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ सिटी एमपी सिंह फील्ड यूनिट की टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को उन युवकों के बारे में बताया गया। तलाश करने पर वे तीनों अपने घरों से फरार मिले। एसओ आनंद कुमार शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम में यह पुष्ट हो गया है कि किशोरी का गला दबाए जाने से मौत हुई है, उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटें भी पाई गई हैं। वहीं दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन


तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ को शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गैंगरेप और रेप के बाबत साफतौर पर ही कुछ कहा जा सकता है।
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें