फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ समेत तीन को सीबीआई ने किया तलब

Sun, 07 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त को बयान देने जाएंगे एसीएमओ
विज्ञापन

22,23 दो लिपिक जाएंगे सीबीआई कार्यालय
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आठ अगस्त को एक एडिशनल सीएमओ सहित दो वरिष्ठ लिपिकों को 22 एवं 23 अगस्त अपने देहरादून स्थित कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जबकि इस मामले में अभी हाल ही में पांच लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
वर्ष 2005-06 और 2006-07 के बीच हुए एनआरएचएम घोटाला मामले में जांच चल रही है। इस मामले में सीबीआई तत्कालीन एडिशनल सीएमओ डॉ. एमएल आर्या पर एफआईआर दर्ज करवा चुकी है। चल रही जांच को लेकर समय-समय पर उस दौरान एनआरएचएम से संबंधित विभागीय लोगों को देहरादून कार्यालय पर बयान दर्ज कराने के लिए बुलवाया जाता रहा है। बताया जाता है कि इसी क्रम में आठ अगस्त को एडिशनल सीएमओ बीवी राम और 22 एवं 23 अगस्त को वरिष्ठ लिपिक बालकराम और तत्कालीन डीलिंग क्लर्क दिनेश कुमार को सीबीआई ने अपने देहरादून कार्यालय पर सुबह दस बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीबीआई जांच के लिए समय-समय पर विभाग के लोगों के बयान दर्ज करने के लिए अपने देहरादून स्थित कार्यालय पर बुलाती रहती है। इसी क्रम में एक एडिशनल सीएमओ सहित दो लिपिकों को बुलाया गया है।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें