फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म एक्ट्रेस ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक फिल्म एक्ट्रेस ने कैब चालक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस और कैब चालक किराए के पैसों के लेनदेन का विवाद बता रहा है।फिल्म एक्ट्रेस ने बताया कि शनिवार तड़के वह मुंबई से गाजियाबाद लौट रही थीं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कर एक कैब बुक की। इसके बाद वह पति के साथ कैब से करोल बाग तक आईं। करोल बाग से उन्होंने दूसरी कैब बुक की। वह इस कै ब से गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग्स रिपब्लिक तक आईं। कैब ड्राइवर के पैसे मांगने पर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

सुबह आठ बजे वह अपनी मां से पैसे लाकर उसे दे देंगी, तब तक इंतजार करे। इस पर ड्राइवर उनसे बदसलूकी करने लगा और उसने उनके साथ रेप की भी कोशिश की। इसके अलावा ड्राइवर ने अपने साथियों को फोन कर बोला लिया और उनके पति के साथ मारपीट भी की। इसके बाद सुबह छह बजे उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में जांच कर रहे चौकी इंचार्ज का कहना है दोनों पक्षों में किराए को लेकर झगड़ा हुआ था। बाकी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें