फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामापुर में दो दुकानों से चोरी

Wed, 17 Dec 2014 05:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर कस्बे में चोरों ने मिठाई और पान की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रामापुर निवासी कमलू की मिठाई की दुकान है, वहीं पर शीतल का पान का खोखा है। मंगलवार की रात चोरों ने कमलू की दुकान का ताला तोड़कर पहले मिठाई खाई और उसके बाद बची हुई मिठाई और गुल्लक में पड़ी नगदी पार कर ले गए। जबकि शीतल के  खोखे की खिड़की तोड़कर अंदर रखा सारा सामान और नगदी चोरी कर ली। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें