पीडब्लूडी गेस्ट हाउस समेत दो अन्य स्थानों पर चोरों ने एक साइकिल, तीन सौ रुपये नगद और रोलर का बैट्रा तथा ग्राम प्रधान के यहां से सिंचाई करने वाली मोटर और पंखा चोरी कर ले गए। सूचना पुलिस को दी गई है।
सिंगाही रोड स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में बेलदार रंभा घर के बाहर सो रहा था। रात करीब दो बजे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर घर में खड़ी एक साइकिल, तीन सौ रुपये नगद, एक कंबल और रोलर का बैट्रा चोर खोल रह गए। गेस्ट हाउस के एक कमरे में सीओ मोहम्मद इब्राहिम अपने हमराही के साथ सो रहे थे। उधर ग्राम प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद शाक्य के प्लाट में सिंचाई करने के लिए लगी बिजली की मोटर और उसका पंखा चोरों ने चोरी कर लिया।