फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने बरपाया कहर, महिला जिंदा जली

Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्गापुरवा में 60 घरौंदे जलकर राख, चार झुलसे, एक बच्ची लापता
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन मवेशी जले, नहीं पता चला आग लगने का कारण
थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुरवा में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आग लगने से करीब 60 घर जलकर राख हो गए। आग में एक महिला जलकर मर गई। जबकि सात वर्षीय एक बच्ची लापता है। आग बुझाते समय चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आग मेें करीब डेढ़ दर्जन मवेशी भी जलकर मर गए।
दुर्गापुरवा गांव के पश्चिम में अयूब के घर में सबसे पहले आग लगी। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद महावीर, कलामू, इकरार, मोहयुद्दीन, सलीम, जियाउद्दीन, शाबान, कुतुबद्दीन, गोबरे, कल्लू, तसद्दुक, फजील, युसुफ, शकील, अहमद, तथा कोटेदार अयूब समेत करीब 60 लोगों के घर जलकर राख हो गए। कोटेदार के घर के बाहर रखा करीब 32 कुंतल गेहूं भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में सिरदार की 52 वर्षीय पत्नी मोमिना जलकर मर गई। मुश्ताक की सात वर्षीय बेटी जासमीन लापता है। आग बुझाते समय अमर सिंह (30), वीरेंद्र (32), जियाउद्दीन (40), शाबान (50) गंभीर रूप से झुलस गए। आग में कुतबुद्दीन का पालेसर, इकरार की 15 हजार नकदी आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा घरों में रखे कपड़े, बर्तन, नकदी, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने फोन करके पलिया से दमकल गाड़ी बुलवाई। निघासन और पलिया की फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में मौके पर पहुंचे कानूनगो प्रताप शंकर ने करीब 80 परिवारों के आग से प्रभावित होने की बात कहते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें