फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से  भरा ट्रक पकड़ा

Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ओयल।
विज्ञापन
बरामदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
19 गाय, 21 बछड़ा बरामद, छह गाय और छह बछड़े मृत अवस्था में मिले
 सीतापुर हाईवे पर गांव हरखापुर के पास सड़क से नीचे उतरे ट्रक से यूपी डायल 100 पुलिस ने 19 गाय और 21 बछड़ा बरामद किए, जिसमें से छह गाय और छह बछड़े मृत दशा में मिले। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीतापुर से लखीमपुर की ओर आ रहा ट्रक ओयल चौकी क्षेत्र में मरखापुर के पास सड़क के किनारे उतर गया। इसी बीच वहां डायल 100 पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर ट्रक के पास खड़े तीन लोग खिसक गए। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गोवंशीय पशु लदे थेे। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डायल 100 वाहन के प्रभारी आरके श्रीवास्तव ने अफसरों को मामले की सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, एसओ खीरी जावेद अहमद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को बाहर निकाला। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रक से 19 गाय, 21 बछड़ा बरामद हुए, जिसमें से छह गाय और छह बछड़े मृत अवस्था में मिले हैं। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिंदा पशुओं को ग्रामीणों को पालने के लिए दे दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन को सीज कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें