क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता और बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव सेमरहिया की किरनदेवी (40) का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में लगे एक आम के पेड़ से रस्सी से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। वहीं मृतका के पिता सियाराम और शादीशुदा बेटे रिंकू ने ससुरालियों पर किरनदेवी की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक सात साल पहले किरनदेवी के पति श्रीकेशन की भी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद किरनदेवी को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे। मायके पक्ष ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर पुलिस से हत्या करने की शिकायत की है।