फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौरी गांव में पकड़ी गई बाघ की खाल

Wed, 21 Jan 2015 06:31 PM IST
धनगढ़ी (नेपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल अपराध अनुसंधान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारतीय सीमा से सटे गांव बिलौरी में मंगलवार की रात एक भारतीय के पास से बाघ की एक खाल और 23 किलो हड्डियां बरामद कीं। उसे पकड़कर जिला वन कार्यालय कंचनपुर के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

नेपाल अपराध अनुसंधान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत से बाघ की खाल लेकर आ रहा है। सूचना पर टीम ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया, जिसके पास से बाघ की एक खाल और उसकी 23 किलो हड्डियां मिलीं। टीम के मुताबिक संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम अनुज कुमार निवासी थाना संपूर्णानगर खीरी बताया है। वह  बाघ की खाल को लेकर चीन की सीमा पर जा रहा था। बाघ की खाल की लंबाई आठ फुट और चौड़ाई दो फुट तीन इंच है। पकड़े गए व्यक्ति को टीम ने कंचनपुर जिले के वन कार्यालय को सौंप दिया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को भी एक भारतीय युवक के पास से नेपाल पुलिस ने बाघ की खाल समेत 22 किलो हड्डियां बरामद की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें