फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कार्पियो लूटी

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पसगवां।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पसगवां क्षेत्र में हुई वारदात, कुछ देर बाद रोजा क्षेत्र में पकड़ी
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र में जहानीखेड़ा-बरवर मार्ग पर सोहौना पुलिया के पास तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने एक स्कार्पियो कार को रोककर लूट लिया। चालक को वहीं उतार दिया, जो सीतापुर से लौटकर बरवर जा रहा था। हालांकि करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने कार को रोजा क्षेत्र में पकड़े जाने का दावा किया। 
विज्ञापन

बरवर निवासी मोहम्मद रफी की स्कार्पियो यूपी 31 जेड 5420 को उसका चालक इस्लामुद्दीन पार्टी लेकर सीतापुर गया था। शाम करीब सात बजे तीन बाइकों से आए आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर रोक लिया, जिसके बाद गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पसगवां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर आआर यादव ने बताया कि सूचना समय से मिलने पर तुरंत ही उचौलिया चौकी इंचार्ज को अलर्ट किया गया, जिन्होंने आधे घंटे बाद रोजा क्षेत्र में हाईवे पर स्कार्पियो बरामद कर ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें