रायपुर फुलवारी मालिन टोला मोहल्ला में आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में पुलिस ने सपा नेता सहित दो लोगों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ शुक्रवार देर रात शहर में गश्त पर थे। इसी दौरान रायपुर फुलवारी वार्ड नंबर नौ मालिन टोला में गंगागंज मोहल्ला निवासी परवेज लोगों को पंफ्लेट बांट रहा था।
पुलिस के अनुसार पंफ्लेट पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम नहीं था। पंफ्लेट पर वार्ड नंबर नौ से सभासद व सपा नेता हरिशंकर जायसवाल का नाम अंकित था। प्रभारी निरीक्षक आरके प्रसाद ने बताया कि परवेज व सपा नेता हरिशंकर जायसवाल के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।