फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की सिपाही से हाथापाई

Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महेवागंज।
विज्ञापन
sp - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
हिरासत मे लेने पर ग्रामीणो ने घेरी चौकी, शारदानगर हाइवे पर लगाया जाम 
विज्ञापन

किसी बात को लेकर ऑटो चालक ने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद चौकी पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया। आरोप है कि सिपाहियों ने चौकी पर उसकी जमकर पिटाई की। चालक के परिवार वालों ने विरोध किया और ग्रामीणों के साथ चौकी घेर ली। इससे हाइवे पर जाम लग गया। थोड़ी देर में पहुंचे चौकी इंचार्ज के समझाने पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी ताहिर का पुत्र 20 वर्षीय शाहिद ऑटो चलाता है। शनिवार दोपहर चौराहे के पास जाम लगा देख चौकी का सिपाही सत्यपाल सादी वर्दी में मौके पर पहुंचा। किसी बात को लेकर ऑटो चालक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि सादी वर्दी मे रहे सिपाही की ऑटो चालक ने हाथापाई शुरू कर दी। इससे आग बबूला हुए सिपाही ने फोन कर चौकी से अन्य सिपाहियों को बुला लिया। सिपाही ऑटो चालक को पकड़कर चौकी पर ले आए। आरोप है कि उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी भनक लगते ही चालक के परिवार वाले और सैकड़ों लोगों के साथ चौकी पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख सिपाही ने मौके से खिसकना ही मुनासिब समझा। लोगों की जमा भीड़ से शारदा नगर मार्ग पर जाम लग गया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने किसी तरह मामले को शांत किया। इंचार्ज ने बताया कि युवक ने सिपाही से मारपीट की है। परिवार वालों की गुजारिश पर युवक का मामूली धाराओं में चालान किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें