फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज व्यापारी डीएम  और एसपी से मिले

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनीम से हुई लूट के मामले का खुलासा नहीं
एसपी ने शीघ्र खुलासे का दिया आश्वासन 
लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम से आठ लाख रुपये लूटे जाने की घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष है। सोमवार को तमाम व्यापारी पीड़ित व्यापारी के साथ डीएम-एसपी से मिले और सदर कोतवाली पुलिस पर खुलासे में रुचि न लेने का आरोप लगाया। एसपी ने व्यापारियों को शीघ्र वर्क आउट कराने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

तमाम व्यापारियों ने डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया से मुलाकात की। व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया कि मोहल्ला रानीगंज निवासी व्यापारी राजे गुप्ता के मुनीम के साथ हुई लूट के मामले को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। घटना को हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस कोई रुचि नहीं ले रही है। व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरे खराब है। व्यापारियों ने घटना के खुलासे में और टीमें लगाने की मांग की। एसपी अखिलेश चौरसिया ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि खुलासे के लिए पर्याप्त टीमें लगीं हुईं हैं। पुलिस को अब तक जो क्लू मिले हैं उस पर काम हो रहा है। प्रकाश में आए संदिग्ध युवक फरार हैं, जिससे पुलिस का शक उन पर गहराया है। उन्होंने चार-पांच दिनों के अंदर घटना का वर्क आउट कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि 27 मई को चीनी व्यापारी राजे गुप्ता का मुनीम दाताराम पीएनबी बैंक से आठ लाख रुपये लेकर फर्म लौट रहा था। तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े उसे गोली मारकर घायल कर दिया था और थैला लूटकर बाइक से भाग निकले थे। थैले में आठ लाख रुपये थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें