फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रे स्टेशन से कार हायर की और गन प्वाइंट पर लूट ली, नकदी भी छीनी

Mon, 30 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एक टैक्सी चालक से तीन युवकों द्वारा बाईपास पर गन प्वाइंट पर कार छीनने का मामला सामने आया है। लूट के बाद युवकों ने चालक को महम की तरफ ले जाकर पेट्रोल पंप के पास उतारकर फरार हो गए। चालक ने बताया कि युवकों ने उसके पास से साढ़े 12 हजार की नकदी भी छीन ली। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कई पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले टैक्सी चालक सचिन ने बताया कि वह किराये पर गाड़ी चलाता है। दो दिन पहले वह गुड़गांव के एमजी मेट्रो स्टेशन के नजदीक अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर खड़ा था। तीन युवक वहां आए और बहादुरगढ़ तक जाने की बात कहते हुए टैक्सी हायर की। इसके लिए उनके बीच में 1500 रुपये की बात तय हुई। जब वह थाना सदर बहादुरगढ़ के अधीन बाईपास पर पहुंचा तो उसी वक्त गाड़ी में बैठे तीन युवकों में से दो ने बाथरूम जाने की बात कहते हुए गाड़ी को रुकवा लिया। वे नीचे उतरे। जल्दी ही वापस भी बैठ गए। इतने में ही युवकों ने बहादुरगढ़ की बजाय गाड़ी को सीधी रोहतक की तरफ ले जाने के लिए कहा। मना करने पर गोली मारने की धमकी दी, जिससे वह घबरा गया और उनके कहे अनुसार रोहतक की ओर चलने लगा।

सचिन का आरोप है कि जब वह महम बाजार पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो उक्त युवकों ने उससे साढ़े 12 हजार रुपये छीन लिए उसे वहां उतार दिया। वह किसी तरह से महम बस स्टैंड पहुंचा और यहां से घर जाने के लिए बस में बैठ गया। बहादुरगढ़ थाना सदर पुलिस को इस मामले में शिकायत दी तो पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। उधर, थाना प्रबंधक रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है। मोबाइल काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोेपियों की पहचान व धर पकड़ के लिए टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन


अपराधी पकड़ से बाहर
सेक्टर-9 बाईपास मोड़ से लेकर गांव जाखोदा मोड़ बाइपास तक पिछले दो माह में वाहन छीनने की कई वारदातें हो चुकी है। एक-दो वारदातों को छोड़कर अभी अन्य अनसुलझी है। जिससे पुलिस की सिरदर्दी भी बढ़ी हुई है। रातभर यहां अपराधी किस्म के युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। मौका मिलते ही वे चालकों से गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में रात के समय यहां से वाहन चालकों का निकलना अब मुश्किल हो रहा है।

रात्रि गश्त पर उठे सवाल
पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह ने बाईपास पर बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर कड़ा संज्ञान लिया था। उन्होंने संबंधित थानों व चौकी इंचार्जों को इस बारे में उचित पेट्रोलिंग करने व अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। लेकिन पिछले कुछ रोज में फिर से अपराधियों के यहां सक्रिय होने से अब पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें