कैसरबाग डिपो की महिला परिचालक के साथ तीन दिन पहले हुई लूूट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज डिपो की अनुबंधित बसों के चालकों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी, जिससे दोपहर करीब दो बजे तक संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। इससे एआरएम गोला डिपो से बसें मंगवाकर यात्रियों को भेजवाने के लिए मजबूर हुए। हालांकि इस दौरान गोला डिपो के अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन वह भी बस संचालन करवाने में नाकाम रहे।
तीन दिन पहले सीतापुर के इंटौजा के पास बदमाशों ने कैसरबाग डिपो की महिला परिचालक से उसका बैग लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज अनुबंधित बस चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया और गोला डिपो की जो अनुबंधित बसें लखीमपुर आ गई थीं उन्हें भी रोक लिया, जिससे यात्रियों और डिपो प्रशासन में हड़कंप मच गया। हड़ताल की सूचना पर गोला डिपो के एआरएम और टीई प्रेमशंकर सहित टीई कमलेश कुमार वर्मा एवं शशिकांत मिश्रा भी डिपो आ गए, लेकिन यह सभी बस चालकों की हड़ताल खत्म कराने में नाकाम रहे। आखिरकार एआरएम वीके गोस्वामी ने लिए गोला डिपो से नौ बसे मंगवाकर यात्रियों को भेजने की व्यस्था की।
000000000000000
बाक्स
एआरएम की मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी
हड़ताली चालकों ने डिपो पर आ रहीं अन्य अनुबंधित बस के चालकों को भी बसें नहीं ले जाने दी। इस पर उन बसों के चालक परिचालकों ने एआरएम से सुरक्षित बसें निकलवाने के लिए कहा। इस पर एआरएम ने सीओ सदर से पुलिस बल मांगा। काफी देर बाद पहुंचे रोडवेज चौकी इंचार्ज सूर्यमणि की भी चालकों ने नहीं मानी और वह भी बसें निकलवाने में नाकाम रहे, जिसे पर उन्होंने अधिकारियों से फोर्स मांगा। काफी देर बाद पहुंचे दो एसआई और कुछ सिपाही खानापूर्ति करके वहां से चलते बने, जिससे एआरएम की पुलिस बल बुलाने की मंशा पर भी पानी फिर गया।
000000000000
बाक्स
आठ घंटे बंद रहा संचालन
चालकों की हड़ताल से करीब आठ घंटे तक डिपो का संचालन बंद रहा। सुबह पांच बजे बंद हुआ बसों का संचालन दोपहर करीब दो बजे शुरू हो सका। यात्रियों को भेजने के लिए बाहरी डिपो की बसें मंगानी पड़ी। हड़ताल शुरू होने से पहले जो बसे निकल गई थी वहीं चलती रहीं और सभी डिपो में खड़ी रहीं, जिससे लखनऊ रूट पर छह और धौरहरा रूट दो बसें ही डिपो की जा सकीं।
00000000000
चालकों ने मांगी सुरक्षा, सौंपा ज्ञापन
अनुबंधित बस चालकों ने पहचान पत्र और यात्रा पास दिलाने, डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने, यूनियन बनाने की अनुमति देने, दुर्घटना की स्थित में सहायात दिलाने की मांग संबंधी ज्ञापन एआरएम को दिया। इस दौरान खुशीराम अवस्थी, रजनीश कुमार, मनोज तिवारी, छोटेलाल, नरेश, संजय सिंह, अनुज मिश्रा, सुनील कुमार, दिलीप कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।
00000000000
वर्जन
परिचालक के साथ हुई लूट में कार्रवाई की मांग को लेकर चालकों ने हड़ताल की थी, जिससे डिपो को आर्थिक क्षति हुई है। इससे आरएम हरदोई को अवगत करा दिया है।
वीके गोस्वामी एआरएम