फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का सिर काटकर कत्ल, रेप का शक

Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में 25 साल की युवती का सिर काटकर कत्ल कर दिया गया। आशंका है कि रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवती क ा सिर और धड़ शारदा सहायक नहर पुलिया के  पास झाड़ी में मिला। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वारदात से हरखपुर गांव में खलबली मची है। दोपहर में सूचना देने के बाद रात लगभग आठ बजे मऊआइमा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


हरखपुर के आसपास के गांव के लोग दोपहर में जानवर चराने के लिए नहर की तरफ गए तो उन्होंने नहर की पटरी पर झाड़ी में एक युवती का नग्न शव पड़ा देखा। सिर गायब था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्र्रामीण जुट गए। लगभग 15 मीटर दूर युवती का कटा हुआ सिर भी मिला। उससे कुछ दूर पर एक झोले में क पड़े थे, जो युवती के हो सकते हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका है कि बदमाशों ने बाहर से युवती को यहां लाकर मारा और शव को ठिकाने लगाकर भाग निकले ताकि युवती की शिनाख्त न हो पाए।

शव मिलने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने मऊआइमा पुलिस को खबर दी। सूचना देने के घंटों बाद मऊआइमा पुलिस रात लगभग आठ बजे मौके पर पहुंची। शव जिस हालत में उससे आशंका है कि वारदात से लगभग चार दिन पहले अंजाम दिया गया है। युवती के पैर में महावर लगी थी। इससे लग रहा है कि विवाहित थी। सीओ सोरांव आलोक  मिश्र के मुताबिक आशंका है कि कहीं बाहर से लाकर युवती के शव को यहां फेंका गया है। शव कई दिन पुराना है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें