फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आरोपी पर कुर्की की कार्रवाई

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यपति हत्याकांड 
 जिला पंचायत सदस्यपति करुन राना हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दी है। वहीं एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम और धरना प्रदर्शन हो चुका है और इसमें यहां तैनात एसओ अनिल शाही को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

बीती छह जुलाई को जिला पंचायत सदस्य सोमवती राना के पति करुन राना को गोली मार दी गई थी। जिस पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसके बाद उन्हें लखनऊ भेज दिया गया था। लखनऊ से भी उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले से ही दो आरोपी रामस्वरूप और उसके पुत्र जितेन्द्र को जेल भेज दिया था। जबकि दो अन्य आरोपी जवाहर और पूर्व रेंजर श्याम किशोर फरार थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने जवाहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार पूर्व रेंजर के सरखना स्थित घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा कर दी है। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि फरार पूर्व रेंजर की तलाश की जा रही है तथा उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दी गई है। मामला हाई प्रोफाइल है कि पुलिस तेजी से कार्य करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें