फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर लापता हुए युवक का शव रविवार को जगदीश सिंह के गन्ने के खेत में  मिला। गांव पचपेड़ा निवासी टीकाराम का 28 वर्षीय  पुत्र नेकीराम शनिवार की दोपहर को घर से निकला था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार वाले नेकीराम की तलाश कर ही रहे थे कि कुछ राहगीरों ने उसका शव रविवार को धर्मापुर बाजार के पास जगदीश सिंह के  गन्ने के खेत में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव वालों ने नेकीराम के परिवार वालों को सूचना दी। शव से  बदबू आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि नेकीराम की मौत शनिवार को ही किसी समय हुई होगी। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी किसी रंजिश से इंकार किया है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौतका कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें