फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र समेत दो की मौत

Thu, 18 Dec 2014 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों कक्षा दो के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

निघासन/ झंडी। पुलिस चौकी क्षेत्र झंडी के झंडी राज निवासी विवेक मिश्रा का 10 वर्षीय पुत्र गगन मिश्रा और उसकी 13 वर्षीय बड़ी बहन गौरी गुरुवार को दिन में करीब ढाई बजे साइकिल से अपने दोस्तों से मिलने गए थे। घर लौटते समय करमूपुरवा मार्ग के झंडी चौराहे के समीप रास्ते को क्रास करते समय ट्रॉली का पिछले पहिए के नीचे गगन का सिर आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। साइकिल से दूर गिरने के कारण गौरी को हल्की चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने साइकिल में टक्कर लगने के बाद शोर मचाया, लेकिन ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेग बजने के कारण चालक को कुछ सुनाई नहीं पड़ा। घटना के बाद वह फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ आरके यादव ने नाराज ग्रामीणों को शांत कराया। उधर इकलौते पुत्र की मौत से पिता विवेक मिश्रा, दोनों बहनों सविता और गौरी के अलावा मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक गगन झंडी के सरदार पटेल में कक्षा दो का छात्र था।
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित बादलनगर के पास लगभग बुधवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू वर्मा (25) निवासी मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना और कमल (23) निवासी मोहल्ला अर्जुननगर कॉलोनी गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू वर्मा को मृत घोषित कर दिया और कमल का प्राथमिक उपचार कर गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक जख्मी
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे महमदाबाद निवासी सुधीर कुमार कार की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलआरपी चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें