फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी भाई बहन का पता नहीं

Tue, 05 May 2015 10:25 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली तिकुनियां के एक गांव से 29 मार्च को लापता हुए भाई-बहन का पता नहीं लग सका है। परिवार वालों ने पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज होकर तहसील दिवस में शिकायत की तो मामला सामने आया। मामले में वन रक्षक और उसके दो साथियों पर दुराचार कर दोनों को गायब करने का आरोप है। एसडीएम पीके सिंह ने मामले की जांच सीओ मोहम्मद इब्राहिम को सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली तिकुनियां के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 29 मार्च को उसकी 13 वर्षीय पुत्री को पड़ोस की एक महिला किसी काम के बहाने जंगल ले गई थी। आरोप है कि वहां पर एक वनरक्षक और उसके दो साथियों ने किशोरी को दबोच लिया। उन लोगों को देखकर महिला, किशोरी को छोड़कर भाग आई। आरोप है कि चाकू के बल पर दुराचार किया गया। वन रक्षक और उसके साथियों के जाने के बाद किसी तरह से वह अपने घर पहुंची। वहां पर किशोरी की दशा को देखकर परिवार वाले घबरा गए। किशोरी ने अपने साथ हुई सारी घटना को परिवार वालों को बताया। परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने गए। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पुलिस में शिकायत करने से नाराज वनरक्षक ने किशोरी और उसके भाई को उस समय गायब कर दिया, जब दोनों गांव कड़िया में काम करने गए थे। उसके बाद से उन दोनों का कहीं पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस ने न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की और नहीं दोनों को बरामद किया है। तहसील दिवस में शिकायत के बाद एसडीएम पीके सिंह ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला दूसरा प्रतीत होता है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें