फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को पीटा

Tue, 05 May 2015 10:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली रोड स्थित देशी शराब ठेके पर मंगलवार को कुछ दबंगों ने शराब पी, जिसके बाद सेल्समैन के पैसे मांगने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दबंग दुकान से दो पेटी शराब उठाकर जीप में लादकर चले गए। महिला लाइसेंसी ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाबूराम सर्राफनगर निवासी एके जायसवाल की पत्नी रीना जायसवाल की देशी शराब की दुकान देवकली में संचालित है। पुलिस को दी तहरीर में लाइसेंसधारक रीना जायसवाल ने आरोप लगाया है कि दिन में एक बजे कुछ लोग दुकान पर शराब लेने आए थे। सेल्समैैन ने 15 पौवे शराब के पैसे मांगे, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दबंग दुकान से दो पेटी शराब उठाकर ले गए। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें