फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादी तालाब पर एक शिकारी दबोचा, कई साथी फरार 

Sat, 18 Mar 2017 10:46 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
भादी तालाब पर एक शिकारी दबोचा, कई साथी फरार  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौके से जाल, बाइक समेत आदि सामान कब्जे में लिया  
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के भादी ताल में मछली का शिकार कर रहे एक शिकारी को वन विभाग की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि छह अन्य साथी फरार हो गए। टीम ने मौके से एक बाइक, जाल समेत कई सामान कब्जे में लिया है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान भेज दिया  है। 
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज के रेंजर अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि वन विभाग की टीम भादी बीट कक्ष संख्या तीन में शनिवार की सुबह गश्त कर रही थी। इस दौरान भादी ताल में कुछ लोगों के होने की आहट मिली। इस पर टीम में शामिल डिप्टी रेंजर हनुमान दास श्रीवास्तव, वन दरोगा रामाश्रय चौहान और वन्य जीव रक्षक उदय बहादुर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। टीम को आते देख आरोपी भागने लगे। जिस पर टीम ने दौड़ाकर थाना निघासन के गांव लुधौरी निवासी रसीद को दबोच लिया, जबकि अन्य उसके साथी फरार हो गए। रेंजर ने बताया कि मौके से पांच अदद फसला जाल, ट्रैक्टर के दो ट्यूब, एक बाइक, तीन अदद साइकिलें आदि बरामद किया है। टीम ने जाल में फंसी जीवित मछलियों को ताल में छोड़ दिया। बकौल रेंजर, पूछताछ में पकड़े गए शिकारी ने मौके से छह साथियों के फरार होने की बात स्वीकार की है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार शिकारी का चालान भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें